फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख की शराब पकड़ी

Mon, 17 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बरामद शराब के साथ धरे गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने बांदा-टांडा हाईवे पर डीसीएम में लदी 15 लाख रुपये के देशी शराब पकड़कर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान डीसीएम के आगे चल रहे बोलेरो सवार छह तस्कर भाग निकले। शराब, बाराबंकी जिले से बांदा ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी शुरू हो गई है। जिले से जुड़े कुछ तस्करों की मदद से बड़ी खेप बांदा जाने की खबर मिली थी। एसओ ललौली विपिन कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी पीके सिंह, इंटेलीजेंस प्रभारी अर्जुन सिंह और सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह को धरपकड़ के लिए लगाया गया।

टीम ने रविवार को बहुआ कस्बे के पास संदिग्ध डीसीएम को रोका। तलाशी लेने पर शराब की 390 पेटियाें में 18,720 क्वार्टर बरामद र्हुइं। गाड़ी, रायबरेली जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र के कमरगंज का विजय बहादुर चला रहा था। उसके साथ पड़ोसी गांव हरदोई के खलासी आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


चालक ने पुलिस को बताया कि शराब की खेप थरियांव थाने के रमवां गांव निवासी राजन सिंह, उसके भाई साजन सिंह, गाजीपुर थाने के परसाद तारा निवासी सूर्यप्रकाश तिवारी, शहर के आबूनगर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मतोले, दक्षिणी गौतम नगर निवासी लाल सिंह उर्फ अशोक सिंह और बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबपुर निवासी अन्नी की है।

डीसीएम बाराबंकी के एक ट्रांसपोर्ट से अन्नी ने बुक कराई थी। शराब सुरक्षित पहुंचाने के एवज में चालक को 12 हजार रुपये मिलने थे। बांदा में शराब बेंदा घाट के आसपास उतारी जानी थी। तस्कर डीसीएम के आगे बोलेरो से चल रहे थे, जो पुलिस को देख गाड़ी भगा ले गए। इन पर फर्जीवाड़ा, शराब तस्करी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें