फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर किसान ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी पर मिट्टी खनन में जबरन रोक लगाने की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

थाना क्षेत्र के शिवराजपुर इलाके में बृजेंद्र शुक्ला ने पीली मिट्टी खनन कराने का परमिट लिया है। परमिट के आधार पर किसान रमाकांत पासवान की जमीन पर खनन करने के लिए लोग पहुंचे। किसान का आरोप है कि इस पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत करीब पचास लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने खनन करने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों में झड़प हुई और खनन की शुरुआत नहीं हो सकी। मामले को लेकर किसान ने शुक्रवार को पुलिस से भाजपा नेता की शिकायत की। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि किसान का आरोप है कि उसकी जमीन पर जबरन भाजपा नेता खनन करने से रोक लगा रहे हैं।
विज्ञापन


उसे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी। उधर, भाजपा नेता रमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि मिट्टी की आड़ में बालू का खनन हो रहा था। तभी वह गांववालों के साथ गए थे। आरोप निराधार लगाए जा रहे हैं।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की पुलिस से शिकायत
परमिट के बाद भी मिट्टी खनन रोकने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें