अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पत्नी के वियोग में एक ट्रक चालक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार को रविवार की शाम हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हुसैनंगज थाना क्षेत्र के उमरपुर ऊंचा बेरा निवासी झगड़ू परिवार के साथ सातमील में बने मकान में रहते हैं। उनका बेटा राजू (30) ट्रक चालक अपनी पत्नी गुड्डी के साथ गांव में रहता था। उसका पत्नी से शनिवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बाद पत्नी मायके हथगाम चली गई। परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन मिलाया।
उससे बात न होने पर चिंतित हो गए। पड़ोसियों ने रविवार को घर के दरवाजे न खुलने की परिजनों को खबर दी। परिजन गांव पहुंचे और छत के रास्ते कमरे में गए। कमरे में राजू को साड़ी के फंदे से छत के हुक से लटकता देखा।
घटना की खबर पत्नी तीन साल के मासूम बच्चे के साथ घर लौटकर आई। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या पत्नी वियोग में की है।
पत्नी वियोग में चालक पति ने फांसी लगाई
कई घंटे बाद परिजनों हो सकी जानकारी