फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद किशोरी का अपहरण कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जंगल में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद अपहरण करने का प्रधान के भतीजे पर आरोप लगा है। किशोरी के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज की है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की रात शौच के लिए गई थी। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी जंगल से वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान उसे पता चला कि प्रधान का भतीजा पंकज उसकी बेटी को जंगल में घसीट ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बेटी को साथी संग बाइक से अगवा कर ले गया। वह पहले भी कई बार लड़की से छेड़खानी कर चुका है। कार्यवाहक एसओ सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की की बरामदगी के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म के बाद किशोरी का अपहरण
एक प्रधान के भतीजे पर आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें