फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास में वसूली पर घिरे प्रधान, एफआईआर हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली की शिकायत पर करसूमा प्रधान फंस गए हैं। उन पर लाभार्थियों ने दस-दस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। सहायक विकास अधिकारी ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करा दी है।

करसूमा गांव बहुआ ब्लाक में है। यहां के प्रधान राम नरेश मौर्य के खिलाफ गांव के चंद्रदेव मौर्र्य की पत्नी गनेशा देवी ने शिकायत की थी। डीएम को दिए शिकायती पत्र में दस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी शिवव्रत लाल ने गांव में जाकर इसकी जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी रिपोर्ट का हवाला देते हुए ग्रामीणों के आरोप को सही करार दिया है। सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर जब वह गांव पहुंचे तो कई ग्रामीणों ने बताया कि आवास के नाम पर वसूली की जा रही है। ग्रामीणों के बयान दर्ज कर प्रधान के खिलाफ तहरीर दी गई है। उधर, गाजीपुर एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के अनुसार कार्रवाई होगी।

आवास में वसूली पर घिरे प्रधान, एफआईआर
करसूमा में लाभार्थियों ने लगाया था आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें