फतेहपुर। शहर के बिंदकी बस स्टॉप से पत्थरकटा चौराहे तक रविवार को डिवाइडर का निर्माण शुरू हो गया। करीब बावन लाख की लागत से डिवाइडर निर्माण का काम 31 मार्च तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। निर्माण पूरा होने के बाद इस व्यस्ततम सड़कपर यातायात सुचारु ढंग से शुरू हो जाएगा।
बिंदकी बस स्टॉप से पत्थरकटा चौराहे तक डिवाइडर निर्माण का कार्य जून 2018 में स्वीकृत हुआ था। इसमें बीच सड़क से दोनों पटरियों को आठ-आठ मीटर चौड़ा करने का प्रावधान था। अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण डिवाइडर का निर्माण रुका था। हफ्तेभर पूर्व डिवाइडर निर्माण के लिए खोदाई की गई थी। इस पर लोगों ने
मानक बदलकर निर्माण कराने की मांग की। विरोध को देखते हुए डामरीकृत सड़क के मध्य का मानक मानते हुए डिवाइडर का निर्माण शुरू कराया गया है। रविवार को खोदाई के बाद डिवाइडर निर्माण के लिए प्लेटफार्म बनाने के काम चालू हो गया। शहर की इस व्यस्ततम सड़क पर डिवाइडर बनने से दुर्घटनाओं का खतरा कम हो जाएगा। एएसडीएम व प्रभारी ईओ प्रहलाद सिंह ने बताया कि डिवाइडर निर्माण पूरा करने की समयावधि 31 मार्च है। ठेकेदारों को समय से काम पूरा कराने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।
फोटो-2- नवीन मार्केट के समीप अस्पताल रोड पर निर्माणाधीन डिवाइडर
शहर में डिवाइडर का निर्माण शुरू
31 मार्च तक डिवाइडर का निर्माण पूरा होना है
अमर उजाला ब्यूरो