फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटक गई 11वीं की छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईवे पर लोधीगंज के पास कार के गैराज से बुधवार की रात नकदी व पार्ट्स चोरी हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच की। मामले में इलाके के संदिग्धों की धरपकड़ की गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद एजाज का गैराज लोधीगंज हाईवे पर है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गैराज खोलने पहुंचे। गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान फैला था। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर 35 सौ रुपए निकाल ले गए। दुकान में रखे महंगे कार के पार्ट्स, कंप्रेशर मोटर, दो क्लच प्लेट, दो प्रेशर प्लेट समेत करीब एक लाख का सामान चोरी हुआ है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो संख्या एवं परिचय
12- लोधीगंज गैराज में अलमारी का टूटा लॉकर

गैराज से नकदी, पार्ट्स चोरी
हाईवे पर लोधीगंज के पास हुई घटना, पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो

14- मृतका अरुणा के घर के बाहर लगी भीड़

इंटर की छात्रा ने फांसी लगाई
पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो।
हसवा। कस्बा के मीरसदन मुहल्ला में इंटर की छात्रा ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए सुबह ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मीरसदन निवासी घसीटे कोरी की 17 वर्षीय बेटी अरुणा उर्फ रेनू कक्षा 11 की छात्रा थी। पिता घसीटे राजगीर है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम अरुणा खाना खाकर अलग कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक न उठने पर दरवाजा खोला तो अवाक रह गए। अरुणा फांसी के फंदे से झूल रही थी। शोर गुल सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। अरुणा घर में सबसे छोटी थी। बड़े तीन भाई हैं। अरुणा के चाचा राधे के भी कोई बेटी नहीं है। इस वजह से वह पूरे घर की चहेती थी। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। रेनू के पिता घसीटे ने शव का सुबह ही अंतिम संस्कार करा दिया। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिस को किसी ने सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें