फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय घुसने के विवाद में की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। घर में गाय घुसने पर रविवार दोपहर दबंग ने तमंचे से गोली चला दी। गोली चलने से हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी दुर्गेश मिश्र और चाचू त्रिवेदी के बीच पुरानी खुन्नस है। दुर्गेश ने बताया कि वह दोपहर गाय चराने जा रहा था। रास्ते में गाय चाचू के मकान में घुस गई। चाचू ने गाय को भगाया। ऐतराज करने पर नोकझोंक चालू हो गई। आरोप है कि तभी चाचू घर के अंदर से तमंचा लेकर निकले और तान दिया। उसके

बाद हवाई फायरिंग की। फायरिंग से ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया। वह बचने के लिए मौके से भाग निकले। सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि गांव में फायरिंग की सूचना के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय घुसने के विवाद में चलाई गोली
गोली मिस होने से किसान की जान बची, पुलिस मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें