फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का रोड किनारे शव बरामद, बाइक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नलकूप गए किसान का गुरुवार सुबह रोड किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। चोट के निशान और बाइक गायब देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़े की बीमारी से होना आया है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी कृष्णपाल यादव का बेटा वीरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह यादव (40) बुधवार रात नलकूप में पिता को खाना देने गया था। पूरी रात घर नहीं लौटा। ग्रामीणों गाजीपुर बहुआ मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव के पास शव पड़ा देखकर परिजनों को खबर दी। परिजन मौके पर पहुंचे। घटना से कोहराम मच गया। उसकी नाक से खून बह रहा था। शरीर पर मामूली चोटों के निशान थे। उसकी बाइक मौके से गायब थी।

पुलिस ने आसपास इलाके में बाइक की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। भाई पप्पू ने बताया कि किसी ने भाई की हत्या की है। उसके बाद बाइक लूटकर फरार हो गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटनास्थल की छानबीन की। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक का पहिया फिसलने के रोड पर निशान है। इससे दुर्घटना में मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़े की बीमारी से होना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान का शव मिला, बाइक गायब
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें