शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो आग लगा दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शराब के लिए रुपये न मिलने पर अविवाहित देवर ने गुरुवार को भाभी से झगड़ा कर लिया। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। आग बुझाकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बकेवर थाना क्षेत्र के भेलगांव निवासी अयोध्या उर्फ ननकू (45) शराब का लती था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई परशुराम की कई साल पहले सूरत में काम के दौरान मौत हो गई थी। वह भाभी कुसुम और भतीजों के साथ घर रहता था।
दो दिन पहले भतीजे रिंकू से विवाद हुआ था। वह गुरुवार की दोपहर भाभी कुसुमा से शराब पीने के लिए रुपये मांगने पहुंचा। रुपये न मिलने से नाराज हो गया। वह काफी देर तक भाभी से उलझता रहा। इसके बाद खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में ननकू को जहानाबाद सीएचसी ले जाया गया।
रेफर किए जाने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।