फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। रिठवां गांव में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में जहर खाने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने एक महिला पर जहरीला पेड़ा खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। तहरीर लेने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है। युवक पर कुछ दिन पहले आरोपी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

असोथर थाने के रिठवां गांव के हरिश्चंद्र के बेटे संजय पासवान (20) को परिजन शुक्रवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव लौट आए और पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


पिता हरिश्चंद्र ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को गांव की एक महिला ने त्योहार के बहाने अपने घर बुलाया और बेटे को जहरीला पेड़ा खिलाकर मार डाला। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। महिला के साथ हरिश्चंद्र पक्ष की काफी दिनों पहले मारपीट हुई थी। इसकी एनसीआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


अब महिला ने कोर्ट के जरिये संजय के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने की कोशिश की है। कोर्ट ने मामले के संबंध में आख्या मांगी थी। आरोप गलत होने की रिपोर्ट पिछले दिनों भेजी गई है। अब छानबीन में ही यह साफ हो सकेगा कि मामला खुदकुशी का है मार डालने का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें