फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। थाना क्षेत्र के बारामील चौराहा पर रविवार रात एक परचून की दुकान में चोरी हो गई। चोर नकब लगाकर हजारों रुपये का माल समेट ले गए। दुकानदार को सुबह चोरी की जानकारी हुई।

दुकानदार नौगांव निवासी उत्तम तिवारी ने बताया कि वह रविवार की शाम दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह आठ बजे उन्हें पड़ोसी दुकानदार ने दुकान के पीछे नकब लगी होने की जानकारी दी। वह आए तो देखा तो दुकान का ज्यादातर सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों के साथ अंदर जाकर देखा तो गुल्लक भी टूटा था और उसमें रखे पांच हजार रुपये के चिल्लर गायब थे। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि दुकानदार ने दोपहर में तहरीर दी है। हल्का पुलिस को मौके पर पड़ताल करने के लिए भेजा गया है। चोरों को जल्द पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

दुकान में नकब लगाकर चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें