फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव का 48 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बोलेरो के कुचलने से मृत सूरजकली के शव का शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद इलाके का माहौल कुछ शांत हो गया। चारों तरफ गांव में सन्नाटा पसरा है। उधर, पुलिस ने सूरजकली के पति और बेटे को जाम लगाने में नामजद किया है।

जमरावां गांव के झुर्री की पत्नी सूरजकली (45) गुरुवार को अपने दरवाजे पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान गांव के शब्बीर की बोलेरो ने उसे कुचल दिया था। घटना से खफा ग्रामीणों ने आरोपी के घर के सामने हंगामा किया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम 12 मील चौराहे पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


पूरी रात पुलिस प्रशासन को डटे रहना पड़ा। किसी तरह देर रात ग्रामीणों को हटाकर पुलिस यातायात बहाल करा सकी थी। पुलिस ने जबरन शव का ट्रैक्टर गंगा घाट पहुंचा दिया था। परिवार के लोगों ने रात को अंतिम संस्कार नहीं किया। थरियांव, मलवां, असोथर थाने की फोर्स गंगा घाट पर शव की रखवाली के लिए तैनात रही।

ग्रामीण और परिजनों ने शनिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, पुलिस ने जाम लगाने के मामले में सूरजकली के पति झुर्री, बेटे लक्ष्मी, राम सिंह, रोहित, अमृतलाल, मनीष, सुरेश, दिनेश, चेतन सिंह, अंगद सिंह, मोतीलाल समेत 15 को नामजद किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा करीब 100 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चोरी की आशंका पर बोलेरो की जांच पड़ताल कराई। बोलेरो का दूसरा नंबर अस्थायी है। उसके ऊपर ही रजिस्ट्रेशन के बाद स्थायी नंबर प्लेट लगाई थी। गांव में पुलिस बल की तैनाती है। आरोपी बोलेरो चालक के घर का ताला तीसरे दिन भी नहीं खुला। एसएचओ उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।


शव का 48 घंटे बाद अंतिम संस्कार
पुलिस ने महिला के पति व बेटे को किया नामजद
घाट पर शव की रखवाली को तैनात रहा तीन थाने का फोर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें