फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मामा की मौत भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल
विज्ञापन


फतेहपुर। बांदा- टाडा हाईवे पर ट्रक ने मंगलवार की रात बाइक सवार मामा और भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में मामा की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गाजीपुर थाने के गढ़ी गांव निवासी दयाशंकर का बेटा रामू (28) रायबरेली जिले के सेमरी पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। वह छुट्टियाें में गांव आया था। वह रिश्ते में लगने वाले गांव के ही भांजे कुलदीप (27) पुत्र जयनारायण के साथ मंगलवार की रात निमंत्रण में शहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निमंत्रण के बाद बाइक से दोनों गांव लौट रहे थे। ललौली थाने के शंकरपुरवा के पास बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में रामू की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में रामू की सांसें थम गईं।

- निमंत्रण से वापस गांव लौट रहे थे, बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें