फतेहपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में 22 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें गंभीर घायलों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है।
चांदपुर थाने के बुढ़ंदा गांव के पास गुरुवार की रात बाइकों की भिड़ंत में जाफरगंज थाने के इटरा निवासी दिनेश, बांदा पैलानी गौरी खुर्द बबलू एक बाइक सवार और दूसरी बाइक के बांदा के बिसंडा थाने के बिलगांव निवासी अमित तिवारी, अनिल शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसओ कैलाश नाथ मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि हेलमेट न होने से सिर में चोट लगी है।
ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के पास कार ने शुक्रवार शाम बाइक सवारों को टक्कर मार दी। मुत्तौर गांव निवासी सर्वेश कोरी साथी मोहित कुमार पटेल को लेकर उसके गांव सुजानपुर जा रहे थे। हादसे में मोहित का पैर टूट गया। सर्वेश गंभीर घायल हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन के पास शाम को बाइकों की भिड़ंत में गाजीपुर के कठवारा निवासी आक्रोश पटेल, रणवीर पटेल (60) और दूसरी बाइक के मोनू, सोनू साहू, अंकित घायल हो गए। गाजीपुर के पंक्षी का बेटा कृष्ण सिह (6) घर के बाहर खेल रहा था। बाइक सवार की टक्कर से घायल हुआ। मलवां थाने के कोराईं मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन मौसेर भाई घायल हो गए। इनमें मलवां के खरगू सराया निवासी मोहन, असोथर बिलारीमऊ निवासी सूरज, गाजीपुर खेसहन निवासी पवन हैं। हथगाम के लाल का पुरवा निवासी दिलीप, राजन बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए। शहर कोतवाली राधानगर के पास बाइकों की भिड़ंत में मलवां के धर्मपुर निवासी दीपक, पीरनपुर निवासी सुधीर, खागा के रवि घायल हुए।
थरियांव थाना क्षेत्र के पश्चिमी मोड़ पर शाम को कारों की भिड़ंत हो गई। ब्रेजा कार सवार इंजीनियर एके पांडेय बनारस से दो बेटियों के साथ कानपुर घर जा रहे थे। कार सामने आने से अनियंत्रित हो गई। दूसरी कार भी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। दूसरी कार के लदिगवां निवासी बाबू सिंह, अशोक शर्मा घायल हो गए।
फोटो संख्या एवं परिचय - थाने में ब्लाक प्रमुख व अन्य लोग
सिपाही व भाजपा नेता में नोकझोंक, मारपीट
क्रासर---
-गुस्साए भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया
-नकदी, चेन व मोबाइल लूटने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर गुरुवार की शाम सिपाही और एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के बीच झगड़ा हो गया। इससे आक्रोशित भाजपाइयों ने शुक्रवार की शाम को थाने का घेराव किया। बाद में सिपाही व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई।
खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरई निवासी प्रताप सिंह लोधी गुरुवार को रिश्ते में अपने मामा जिला पंचायत सदस्य ओपी लोधी के घर आया था। वह बाइक से घर लौट रहा था। पूर्वी बाईपास पर सिपाही धर्मवीर से किसी बात पर नोकझोंक हो गई थी। इस पर सिपाही ने प्रताप सिंह लोधी की पिटाई कर दी। इसी बीच सिपाही के साथी सुरेंद्र सिंह उर्फ छोटू, नीरज, राकेश, मुसीर, सलमान, इरशाद व अन्य लोग पहुंच गए। प्रताप सिंह का आरोप है सिपाही और उनके साथियों ने मारापीटा और सोने की चेन, मोबाइल, दो हजार नकदी लूट ली।
उधर, मामले की जानकारी होने पर ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी, जिला पंचायत सदस्य ओपी लोधी, प्रधान विष्णु दयाल लोधी समेत दो दर्जन ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। थानेदार संतोष कुमार शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। थानेदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
---------
घर के बाहर से बच्ची लापता
खजुहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा नंदापुर गांव निवासी मुकेश की दो साल की बेटी कंचन गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक बच्ची लापता हो गई। उसकी काफी तलाश की गई। दूसरे दिन तक कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि बच्ची की खोजबीन कराई जा रही है। ब्यूरो
-------
तीन माह से लापता किशोर मिला
फतेहपुर। चांदपुर थाने के भरसा के केवटरा गांव निवासी अशोक का बेटा प्रांजल (15) तीन माह से लापता था। पुलिस अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की खोजबीन में जुटी है। एसओ कैलाश नाथ ने बताया कि प्रांजल को कानपुर से बरामद किया गया है। ब्यूरो
---------