फतेहपुर। शिक्षक की नवविवाहिता पत्नी ने शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मायके पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही उसे कानपुर साथ जाने से रोक दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया, जिससे हंगामा हुआ।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी डाक्टर अनिल अवस्थी की बेटी ऐश्वर्या उर्फ दिव्या की छह माह पहले कल्यानपुर थाने के रेवाड़ी गांव निवासी पवन अग्निहोत्री के बेटे प्रवीण से शादी हुई थी। प्रवीण असोथर ब्लाक के गाजीपुर प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक है। वह पत्नी के साथ शहर के आईटीआई रोड में किराये पर रहता है। उसका
पत्नी दिव्या से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। तभी दिव्या ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर उसके पिता अनिल अवस्थी और मां रेखा देवी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दामाद पर दहेज के खातिर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। डाक्टरों ने
हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया। मायके पक्ष की सूचना पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी पहुंचे। अनिल अवस्थी की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक को पत्नी के साथ कानपुर जाने से रोका। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई समेत कई शहरी पहुंचे। भाजपा नेता ने पति को साथ ले जाने की
बात कही लेकिन पुलिस ने जाने से रोक दिया। शिक्षक पति ने बताया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के तानों से परेशान होकर तीन दिन पहले खुद ही रेलवे ट्रैक पर जान देने जा रहा था। घरेलू मामूली बातचीत को लेकर भी ससुराल पक्ष के लोग फोन में प्रताड़ित करते और धमकी देते हैं। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
फोटो संख्या एवं परिचय
1- रेफर ऐश्वर्या उर्फ दिव्या
2- अस्पताल में पति को एंबुलेंस से उतारा गया
शिक्षक की पत्नी ने जहर खाया, हंगामा
नवविवाहिता को कानपुर रेफर किया गया, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो