गुमटी रखने के विवाद में भिड़े, सात को पकड़ा
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में गुमटी रखने के विवाद में कई लोग भिड़ गए। पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग में चालान किया है।
गांव की सीसी रोड के किनारे ग्राम समाज की जगह पर गोविंद परचून की दुकान के लिए गुमटी रख रहा था। इसी रोड पर रामचंद्र ने भी गुमटी रखने की बात कही। गांव के दूसरे लोगों ने भी गुमटी रखने का दावा किया। इससे इनमें तनातनी हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस मौके से गोविंद, भोले, रामचंद्र, कोमल, प्रमोद, अमर, कमलेश को पकड़कर थाने ले गई।
एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के युवक से प्रधान ने दुकान रखने के लिए कहा था। तभी दूसरे दावेदार आ गए। विवाद करने वाले ग्रामीणों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
- पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग में चालान किया
अमर उजाला ब्यूरो