फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का लाखों रुपया मारकर फाइनेंस कंपनी हुई चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा (कन्नौज)।
फाइनेंस कंपनी उपभोक्ताओं का लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। मामले में फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक के खिलाफ एक उपभोक्ता ने तिर्वा कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तिर्वा कस्बे के अन्नपूर्णा नगर मोहल्ला निवासी अनंत कुमार पांडेय ने रैनबो स्टार एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संतराम पाल निवासी हरजंद खेड़ा थाना नौबस्ता कानपुर नगर, मौजूदा निवास बसंत बिहार बीएसएनएल टॉवर नौबस्ता कानपुर नगर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वर्ष 2015 में उन्होंने सृजन इंडिया माइक्रो फाइनेंस नामक एक कंपनी की शुरूआत की थी। इस कंपनी का कार्यालय तिर्वा कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के निकट था। कंपनी के तिर्वा व कन्नौज में एजेंट अनंत कुमार पांडेय व संजीव कुमार कार्यरत थे। यह फाइनेंस कंपनी पेंशन निधि के नाम पर आरडी व फिक्स डिपॉजिट के जरिए धन जमा कराती थी। उन्होंने आरडी व एफडी के जरिए आठ लाख 91 हजार 680 रुपये जमा किए। इसके बाद कंपनी अन्य कई और उपभोक्ताओं का जमा लाखों रुपये मारकर फरार हो गई। उन्होंने कई बार कानपुर कार्यालय के भी चक्कर लगाए पर उनका पैसा वापस नहीं मिला। कोतवाल अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

- तिर्वा कस्बे में दो साल पहले खुली थी कानपुर की फाइनेंस कंपनी
- एक उपभोक्ता ने कंपनी के एमडी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें