फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी कारोबारी हत्याकांड में पिता-पुत्री से पूछताछ के बाद उलझी पुलिस

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े मृतक शिवशरण यादव के परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रापर्टी कारोबारी हत्याकांड के मामले में पिता-पुत्री से लंबी से पूछताछ के बाद कई ऐसी बातें सामने आई हैं जिससे जांच की दिशा बदल सकती है। हत्या में करीबियों का हाथ होना मानकर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी शिवशरण यादव (42) की अतरहा गांव में सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रोड किनारे तालाब से मंगलवार सुबह शव बरामद हुआ था।
मृतक की पत्नी बीना देवी ने अतरहा गांव के गोरेलाल यादव और उसके कुछ साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। रिश्ते में मृतक का गोरेलाल ममेरा ससुर है। पुलिस ने गोरेलाल और उसकी बेटी को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद बेटी को छोड़ दिया है। वहीं गोरेलाल हिरासत में है।
विज्ञापन

युवती कुछ दिनों से बीमार भी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोरेलाल से पूछताछ में कई संदिग्ध सामने आए हैं। उनकी अंदरूनी खुन्नस प्रापर्टी कारोबारी से थी। उनके बीच विवाद भी कई बार हुआ था। जिसकी मध्यस्थता गोरेलाल ने ही कराई थी।
उनके बीच अंदरखाने ऐसी रंजिश थी जिसके चलते वह एक-दूसरे को मारने के लिए घात लगाए थे। इन बातों के सामने आने के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदली है। हालांकि कहीं न कहीं पृष्ठभूमि में मामला आशनाई का ही है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी निर्दोष को जेल भेजा नहीं जाएगा।
दो बार एक्सरे के बाद हो सका पोस्टमार्टम
प्रापर्टी कारोबारी के शव के पोस्टमार्टम में दूसरे दिन शाम हो गई। पहले डाक्टर ने शव को एक्सरे के लिए भेजा। एक्सरे में तीन कण फंसे होना सामने आया। जिसके बाद डाक्टर ने पोस्टमार्टम किया। तीसरा कण नहीं मिलने पर डाक्टर ने शव को फिर से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोबारा एक्सरे में हड्डी का टुकड़ा होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा रिपोर्ट में दो गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। दोनों गोलियां आर-पार हुई हैं। एक गोली दाहिनी ओर सीने और दूसरी गोली बाएं ओर सीने में लगी है।
तीन और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू
प्रापर्टी कारोबारी हत्याकांड के मामले में तीन और संदिग्ध नंबर सामने आए हैं। पुलिस ने नंबरों को सीडीआर मंगवाने के लिए भेजा है। पुलिस कयास लगा रही है कि इन नंबरों की छानबीन के बाद अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। तीनों मोबाइल नंबर मृतक के करीबियों के बताए जा रहे हैं। वहीं परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव कौंडर ले गए। पैतृक गांव में खेत पर शव को मुखाग्नि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें