फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिली विवाहिता की लाश, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सात महीने पहले शादी करके ससुराल आई एक विवाहिता की मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कोहराम मचा तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। परिजनों ने बताया कि विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के लोहारन गढ़वा गांव की रहने वाली पायल (20) पत्नी उमाशंकर की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। उसके मायका शुकरू का डेरा थाना असोथर में है। मंगलवार की शाम पायल की मौत घर में हो गई तो परिजनों के बिलखने की आवाज लोगों ने सुनी और वहां जमा हो गए।
बताया गया कि पायल ने फांसी लगाकर जान दी है। इसकी जानकारी जब मायके पक्ष को मिली तो पिता शिवपूजन व अन्य लोग पायल के घर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। एसओ गाजीपुर अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को मर्च्युरी हाउस भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिता शिवपूजन की तहरीर पर पति उमाशंकर, देवर शंकर, ननद रेनू, सास श्रीमती और ससुर श्रीचंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें