फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महलि संगीत कार्यक्रम के दौरान एक महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला संगीत कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच विवाद हो गया। एक महिला की पिटाई की गई। महिला ने हालत में सुधार आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलवां थानाक्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर निवासी प्रेम नाथ दुबे की पत्नी निशा दुबे ने बताया कि पड़ोस में राम किशोर शुक्ला का घर है।
विज्ञापन

उनके बेटे की शादी है। महिला संगीत कार्यक्रम में 17 जून को मोहल्ले की महिलाएं आमंत्रित थीं। कार्यक्रम में मोहल्ले की संध्या देवी और सरिता दुबे भी पहुंची थीं। आरोप लगाया है कि अचानक पुरानी खुन्नस के चलते संध्या देवी ने गाली गलौज शुरू कर दी। बाल पकड़ कर घसीट लिया।
मारने पीटने लगे। इसमें कपड़े भी फट गए। अन्य महिलाओं ने उसे बचाया। मारपीट में सरिता दुबे ने सहयोग किया। सरिता ने मारपीट का वीडियो बनाया। दोनों महिलाओं का उनके तीन घरवालों ने सहयोग किया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें