फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः खेत बेचने का झांसा देकर 3.70 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खेत बेचने का झांसा देकर महिला से तीन लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये हड़पने वालों पर महिला को पीटकर छेड़खानी की और बेटे का जहर पिलाने का आरोप है। आईजी प्रयागराज के हस्तक्षेप पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रुपये हड़पने, मारपीट, बलवा, छेड़खानी, जहरीला पदार्थ पिलाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आईजी से शिकायत में बताया कि पड़ोसी राजरानी पत्नी राजकुमार ने 30 अप्रैल 2007 को एक लाख रुपये में खेत गिरवी रखे थे। बैनामा का झांसा देकर धीरे-धीरे तीन लाख 70 हजार रुपये ले लिए। बैनामे का आश्वासन देती रही। बाद में राजरानी ने बैनामा करने से इंकार कर दिया। उसके बेटे ने बैनामे का दबाव बनाया तो राजरानी के बेटों कल्लू, बेटू, रामबाबू व पौत्र महेंद्र, गोविंद ने बेटे को पीटा और जहर पिला दिया।
कानपुर के हैलट अस्पताल में बेटे की हालत सुधरने के बाद बिंदकी कोतवाली शिकायत करने गई। शिकायत कर कोतवाली से बेटे के साथ छह जून 2015 को लौट रही थी। तभी रास्ते में कल्लू, बेटू, रामबाबू, महेंद्र, गोविंद ने मारपीट और छेड़खानी की। वह फिर से थाने गई। पुलिस ने इलाज कराने के बाद आने की बात कही। उसके बाद पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधान के सामने 10 जुलाई को पंचायत हुई। इसके बाद भी रुपये देने को तैयार नहीं हुए। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें