गोपालगंज सीएचसी में सत्यापन करतीं बीडिओ मलवां पारुल कटियार। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों के ओपीडी में समय से न पहुंचने के मामले का संज्ञान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा लिए जाने के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। जिलाधिकारी के आदेश पर खंड विकास अधिकारियों की टीम ने पीएचसी व सीएचसी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया। नौ सरकारी अस्पतालों में 59 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन रोका गया है।
सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे की ओपीडी में डॉक्टरों के न पहुंचने की खबरें अमर उजाला ने प्रकाशित की थीं। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त ने आपत्ति जताई थी। डीएम श्रुति ने सभी बीडीओ को अपने क्षेत्र के अस्पतालों में सुबह आठ बजे पहुंचकर सत्यापन करने के लिए कहा। बीडीओ सीएचसी व पीएचसी पहुंचे तो पता चला कि 59 डॉक्टर व कर्मचारी नहीं आए थे। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। नोटिस देकर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।