फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गई किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जंगल गई किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 17 मई को सुबह 11 बजे पांच साल की भतीजी के साथ
घर से आधा किलो मीटर दूर जंगल गई थी। भतीजी को झाड़ियों के पास रोककर शौच के लिए चली गई। किशोरी का आरोप है कि मेवली गांव निवासी दिलीप कुशवाहा उसका पीछा करते पहुंच गया और उसकेसाथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर दिलीप मौके से भाग निकला। किशोरी ने घर लौटकर आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर गुरुवार को थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
वहीं, मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनें हाईस्कूल व बीए की छात्रा हैं। उनकी एक 17 साल की चचेरी बहन इंटर की छात्रा है। सगी बहनों के पिता का आरोप है कि रावतपुर गांव के हिमांशू उर्फ निखिल विश्वकर्मा, सत्येंद्र पटेल, लखन पुत्रियों और भतीजी का स्कूल आते-जाते पीछा करते हैं। गांव में घर से बाहर निकलने पर अश्लील हरकतें करते हैं। मोबाइल नंबर बदल-बदल कर फोन करते हैं। फोन उठाने पर कई बार अश्लील बातचीत की। पुत्रियों के व्हाट्सएप मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेेजे। एक बेटी के साथ मारपीट की और गलत नीयत से कपड़े भी फाड़ डाले। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें