फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का आदेश दरकिनार, बस स्टैंडों पर वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद शहर में अवैध तरीके से संचालित निजी बस स्टैंडों पर रोक नहीं लगी है। अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। शहर के सभी बस स्टैंडों में मुंशी नियुक्त कर प्रत्येक चक्कर में बसों से 50 रुपये के हिसाब से वसूली होती है। अवैध रूप से संचालित बस स्टैंड साल में नगर पालिका को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिका चुप्पी साधे है।
विज्ञापन

रामगंज पक्का तालाब स्टैंड से कौशांबी जिले के कड़ा धाम तक निजी बसें चलती हैं। सड़क फुटपाथ पर बना स्टैंड बिना नगर पालिका की अनुमति के संचालित है। यहां पर प्रत्येक चक्कर में बस से वसूली होती है। इस स्टैंड पर रोज करीब पांच हजार की वसूली होती है।
चर्म विद्यालय के सामने बने बिंदकी बस स्टैंड में हर आधे घंटे में बिंदकी के लिए बस छूटती है। प्रत्येक चक्कर के लिए 50 रुपये का कूपन खरीदना पड़ता है। इसकी वसूली के लिए कर्मचारी तैनात है। सामने बस यूनियन का दफ्तर भी बना है।
विज्ञापन

अशोक नगर से औगासी, गाजीपुर, असोथर, नरैली और विजयीपुर के लिए बसें जाती हैं। इस मार्ग पर आधा सैकड़ा से अधिक निजी बसों को परमिट जारी हैं। 40 रुपये प्रति चक्कर बस चालक को कूपन के रूप में जमा करना पड़ता है और तय समय पर वापसी न होने पर जुर्माना भी वसूला जाता है।
जयराम नगर चौराहा बस स्टैंड से अमौली, जहानाबाद को निजी बसें चलती हैं। यहां पर भी प्रत्येक बस से 50 रुपये प्रति चक्कर कूपन वसूला जाता है। 35 बसें इस रूट पर दौड़ती हैं। कूपन में मिलने वाली धनराशि बस यूनियन में जमा होती है। यह चारों स्टैंड नगर पालिका से अधिकृत नहीं हैं।
अवैध स्टैंड चिह्नित किए जा रहे हैं। आम लोगों के आवागमन में दिक्कत न हो। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी होमवर्क हो रहा है। सड़क की पटरियों को खाली कराने से पहले रेहड़ी संचालकों को दूसरे स्थानों पर जगह दी जाएगी। अवैध स्टैंड और सड़क किनारे की पटरियों को खाली करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- नंदप्रकाश मौर्य, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें