फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पणी से नाराज वकीलों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। अधिवक्ताओं पर विशेष सचिव और अपर मुख्य सचिव की टिप्पणी को लेकर वकीलों में नाराजगी है। शुक्रवार को अधिवक्ता संघ ने तहसील में प्रदर्शन कर दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

तहसील में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा गया है कि जिस प्रकार विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल और अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने अधिवक्ताओं को लेकर गलत बयानबाजी की है, इसका सभी अधिवक्ता विरोध करते हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ता न्याय प्रणाली के अभिन्न और अविभाज्य अंग है। इसलिए किसी को यह अधिकार नहीं है कि अधिवक्ताओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की जाए। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के महासचिव रामनारायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल वर्मा, उपाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन शैलेंद्र अग्निहोत्री, नरेंद्र वर्मा, रंगीलाल , रितेश तिवारी, सुनील तिवारी और प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें