फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मुनीम की मौत

विज्ञापन
नीरज दर्जी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास चौराहा के पास बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी नीरज कुमार दर्जी (30) किसी काम से बुधवार को शहर आया था। रात में घर लौट रहा था। भिटौरा बाईपास चौराहे के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई पंकज ने बताया कि खागा स्थित एक राइस मिल में नीरज मुनीम का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी पूनम और एक दो साल की बेटी को छोड़ गया है। हादसे से मां राजरानी और पूनम बदहवास हो गए। कोतवाल आनंद शुक्ला ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें