फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने से मना करने पर गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बरात लौटने के बाद गांव में कार्यक्रम के दौरान डीजे बंद कराने पर बुधवार रात एक युवक ने दूल्हे के भाई को गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से युवक घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले युवक को पीटकर पुलिस के हवाले किया। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाखा गांव निवासी अशोक की बरात बुधवार लौटकर आई थी। बारात आने की खुशी में गांव के लोगों का घर के बाहर खाने का आयोजन था। वहां डीजे लगा हुआ था। रात 11 बजने पर दूल्हे के भाई पिंटू ने डीजे बंद करा दिया। तभी गांव के राधे उर्फ सुत्तल ने डीजे बंद कराने का विरोध किया। पिंटू से गाली-गलौज करने लगा। दोनों के बीच विवाद होने लगा। राधे ने पिंटू पर तमंचे से गोली चला दी। गोली पिंटू के हाथ पर लगी। यह देखकर लोगों ने राधे को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें