फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने युवती के धर्म परिवर्तन कराने की आशंका जताई है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
एक गांव की युवती के चाचा ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 16 मई की सुबह भतीजी घर से निकली थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजन तलाश में जुट गए। खोजबीन में मालूम हुआ कि युवती को नूर आलम निवासी फरीदपुर जोनिहां अपहरण कर ले गया है। चाचा ने आशंका जताई कि जल्द पुलिस युवती को बरामद नहीं करेगी तो उसका धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।