फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में आग से अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। एक रोडवेज बस के अल्टीनेटर में आग से अफरातफरी मच गई। चालक के बस रोकने पर चीखपुकार के बीच यात्री अपना सामान लेकर बस से उतरकर भागे। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस को चालक विजय कुमार व परिचालक मनोज कुमार फतेहपुर से प्रयागराज के लिए निकले थे। खागा गुजरने के बाद हाईवे पर अकोढ़िया ब्रिज पर गाड़ी चढ़ी तो चालक के बगल में इंजन के पास से तेज धुआं निकलने लगा। अचानक धुआं गाड़ी के अंदर भरने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सभी ने गाड़ी रोकने को कहा। बस ढलान पर थी।चालक ने उसे सही सलामत एक किनारे लगाया और फिर यात्रियों को उतारा। यात्री अपना सामान लेकर बाहर भागे। जांच की गई तो पता चला कि अल्टीनेटर में आग लगी है। चालक ने ढाबे से पानी मांगकर आग बुझा दी। हालांकि तब तक किसी ने अग्निशमन को फोन कर दिया था। इसलिए दमकल की गाड़ी भी वहां आ गई। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें