फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कक्षा आठ में पढ़ने वाली दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने गुरुवार को सीएचसी में एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। बच्चे का डीएनए सैंपल सुरक्षित कराए जाने की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ जितेंद्र ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। किशोरी गर्भवती हुई तो उसने शादी की बात कही। दिसंबर 2021 को जितेंद्र नौकरी करने के बहाने दुबई भाग निकला था। किशोरी के परिजनों ने युवक को बुलाकर शादी कराने की बात कही थी। मामला 17 मार्च को कोतवाली पहुंचा था। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके परिजनों के खिलाफ गाली-गलौज कर धमकी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित किशोरी गुरुवार की रात एक बच्चे को जन्म दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपी के चाचा जगमोहन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें