फतेहपुर। मां की डांट से नाराज होकर मंगलवार रात छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मच गया।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी होरीलाल की पुत्री काजल (17) कक्षा 11 में ज्ञान मंदिर सरस्वती पैगंबरपुर में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि वह मजदूरी कर शाम को घर लौटे थे। उसकी पत्नी ज्ञानमती और बेटा अंशू मवेशी चराकर घर लौटे। बेटी काजल से शाम को खाने के लिए कुछ मांगा। उसने खाने की तैयारी नहीं की थी। तभी ज्ञानमती ने बेटी को डांट दिया। इस पर बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।