फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ 2009 में इलाके के एक बैंक कर्मी के पुत्र विजय भास्कर ने दुष्कर्म किया था। उस समय विजय नाबालिग था। उसे छह माह बाद ही जमानत मिल गई थी। छात्रा मामले को लेकर छह मई को वकील से मिलने बड़ी बहन के साथ जा रही थी। आरोप है हरिहरगंज ओवरब्रिज पर विजय भास्कर मिला। उसका हाथ पकड़ कर घसीट ले जाने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी पहले भी कोचिंग और कालेज आते-जाते छेड़ता रहा है। उसके अपहरण के प्रयास में रहा है। उसने मामले की पहले भी हेल्प लाइन नंबर 1090 और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें