फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिबाधित किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थानाक्षेत्र में दृष्टिबाधित किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शिकायत लेकर उसकी मां युवक के घर पहुंची। युवक के भाइयों ने जातिसूचक शब्द बोले और धमकी दी। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट, पाक्सो एक्ट, मारपीट, गालौज, धमकी की धाराओं में एक युवती समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी दृष्टिबाधित है। किशोरी की मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली युवती उसकी बेटी को सोमवार रात आठ बजे जंगल लेकर गई थी। युवती की साजिश के तहत गांव का स्वतंत्र उर्फ गुलाब सिंह भी जंगल पहुंचा। वहां बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी देकर मारपीट की। बेटी के कपड़े फाड़ डाले। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। तभी स्वतंत्र तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। घर लौटकर बेटी ने आपबीती बताई। वह बेटी के साथ घटना की शिकायत लेकर स्वतंत्र के घर पहुंची। स्वतंत्र के भाइयों मनोज, देवेंद्र ने महिला के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द बोले। मामले को लेकर थाने में मंगलवार को किशोरी मां ने तहरीर दी। गांव के कुछ लोग भी थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। मामला एससी-एसटी एक्ट का होने की वजह से थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने सीओ प्रगति यादव को सूचना दी। सीओ ने मौके पर जांच की। सीओ ने बताया कि तीनों भाइयों और एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें