फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर के रहने वाले भाजपा नेता ने जिले के तीन लोगों से प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपये एडवांस लेकर हड़प लिए। लौटाने का दबाव बनाने पर बहाने से कानपुर ले जाकर बंधक बनाकर पीटा। किसी तरह वह लोग भाजपा नेता के चंगुल से छूटकर घर पहुंचे। सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि अवधेश कुमार मिश्रा निवासी 2 यूही ग्रीन सिटी स्वर्ण जयंती बिहार सनिगवां कानपुर भाजपा नेता है। वह प्लाटिंग का काम करता है। कानपुर में प्लाट खरीदने के लिए एडवांस में सात लाख 59 हजार रुपये अवधेश कुमार ने मांगे थे। उनके खाते में 22 मई 2018 को अपने एसबीआई बैंक खाते से रकम आरटीजीएस की थी। अवधेश कुमार मिश्रा ने शिव प्रकाश निवासी अल्लीपुर बहेरा और इद्रसेन सिंह निवासी पूरे अडार बैगांव थाना सुल्तानपुर घोष से प्लाट देने के नाम पर सात लाख 59 हजार रुपये लिए। बाद में प्लाट देने का झांसा देता रहा। किसी प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की। इन तीनों को 21 अप्रैल की शाम सात बजे अवधेश शहर के ज्वालागंज बस अड्डे पर मिला। वह लोग रुपये मांगने लगे। उन लोगों को अवधेश ने अपनी चार पहिया वाहन में बैठा लिया और कहा कि चलो रुपये देते हैं। उन लोगों को अपने साथ कानपुर ले गया।
अवधेश मिश्रा ने अपने घर के एक कमरे में तीनों लोगों को बंद कर पीटा। प्लाट और रुपये के बारे में भूल जाने की धमकी दी। किसी तरह हाथ-पैर जोड़कर उसके चंगुल से छूट सके। सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, अवधेश मिश्रा का कहना है कि एक पूर्व मंत्री के इशारे पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लेनदेन उनके साथ दूसरे काम का है। उसका काफी रुपया भी दे चुके हैं। डीएम व एसपी को पत्र देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें