फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे को तोड़कर वैन से टकराई बोलेरो

विज्ञापन
टूटा पड़ा बिजली का खंभा व छतिग्रस्त बुलेरो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। लहुरीसरांय गांव में अमौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो मंगलवार रात अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बोलेरो एलटी लाइन के खंभे को तोड़कर एक वैन से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग घायल हो गए। दरवाजे पर सो रहे बाबा-पौत्र बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जहानाबाद से अमौली की तरफ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर लहुरीसरांय गांव में शैलेंद्र उत्तम के घर के पास खड़े एलटी लाइन के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटकर गिर गया। उसके बाद बोलेरो आगे खड़ी वैन से जा टकराई। वैन के पास चारपाई में सो रहे पृथ्वीपाल उत्तम और उसका तीन वर्षीय नाती प्रतीक बाल-बाल बचे। बोलेरो की चपेट में आने से भगवानदास की गाय और शीलू उत्तम की घायल हो गई। बोलेरो सवार ननकू, अरविंद, लाला निवासी अमौली घायल हो गए। हादसा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। तीनों को सीएचसी अमौली में भर्ती कराया गया। बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। बोलरो चांदपुर थानाक्षेत्र के कुम्हारनपुर गांव की है। गनीमत रही कि हादसे के समय विद्युत आपूर्ति ठप थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय सरोज ने बताया कि बोलेरो थाने में खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें