फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाई

विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक अवधेश के परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर इलाके में मिठाई दुकान के पीछे गोदाम में सोमवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बक्सपुर निवासी पीतांबर गुप्ता की राधानगर में मिठाई की दुकान है। उसका पुत्र अवधेश उर्फ राजेश गुप्ता (22) रात को घर से खाने के बाद दुकान के पीछे बने गोदाम में सोने गया था। वह 10 बजे गोदाम से बाहर नहीं आया। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। तभी अवधेश को पंखे के कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटकता पाया गया। परिजनों में कोहराम मच गया। पीतांबर ने बताया कि अक्सर अवधेश सुबह 10-11 बजे तक सोता था। मोबाइल पर गेम खेलता था। दुकान में सुबह से काम रहता है। इसी वजह से उसे डांटा जाता था। उसकी आदत में सुधार नहीं हो रहा था। उसे रात को भी डांटा गया था। इससे क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। मृतक से बड़े भाई ओम प्रकाश, अखिलेश हैं। ओम प्रकाश फास्ट फूड का ठेला दुकान के सामने लगाता है। अखिलेश ठेला और दुकान में हाथ बटाता है। घटना से मां राजकुमारी और बहन सोनी का हाल बेहाल दिखा। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें