तेज बहादुर की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव में सोमवार की देर शाम रिश्ते में लगने वाली भाभी के घर में युवक ने फांसी लगा ली। युवक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
सुकेती गांव निवासी तेज बहादुर (22) का पड़ोस में रहने वाली रिश्ते में भाभी के घर आना-जाना रहता था। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई मनोज पासवान ने बताया कि पड़ोसी महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। तेज बहादुर का का उससे पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह बहुत कम ही घर आता-जाता था। वह लोग गांव के बाहर खेत में काम करने गए थे। तभी पड़ोसियों ने बताया कि उसके भाई की हालत बिगड़ी हुई है। वह भाई को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि तेज बहादुर और महिला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसने रिश्ते की भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह बेटी का इलाज कराने के बाद घर लौटी। तभी तेज बहादुर को फांसी के फंदे पर लटकता देेखा। फंदा खोलकर नीचे उतारा। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है।