फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्ष के बरातियों में मारपीट, पथराव, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कार सवार बरातियों में मामूली कहासुनी के विवाद में दूसरी बारात के लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की। दूल्हे को पीटकर चेन छीन ली। कार चालक समेत चार लोग घायल हुए। पथराव में दो कार क्षतिग्रस्त हो गई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ईशेपुर गांव निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव की बरात 20 अप्रैल की रात कानपुर के भीतरगांव जा रही थी। ईशेपुर के पड़ोस में मोहद्दीपुर गांव है। दो कारें मोहद्दीपुर गांव पहुंची। मोहद्दीपुर से विवेक यादव की बरात जहानाबाद जा रही थी। तभी ईशेपुर गांव के बरातियों और दूल्हे की कार मोहद्दीपुर की बारात के जाम में फंस गई। बारातियों की कार के चालक दीपक ने रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया। तभी मोहद्दीपुर के कुछ लोगों से विवाद होने लगा। विवाद के दौरान मारपीट हो गई। मोहद्दीपुर के लोग भारी संख्या में थे। दोनों कारों से घसीटकर लोगों को पीटा और कारों पर पथराव किया। दूल्हे को भी मारपीट कर चेन छीनने का आरोप लगाया। कार चालक दीपक, बराती सोनी, दीपा, सुमन को भी चोट आई।
सुरेंद्र के भाई अनुराग ने एफआईआर में बताया कि गगन, अतुल, नितिन, अरुण, आशीष समेत 60 अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस दौरान दूल्हे की चेन, महिलाओं के 30 से 40 हजार रुपये भरे पर्स चोरी हो गए। उस पर भी हमला किया गया। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों गांव के लोग पड़ोसी है। इसी वजह से उनके बीच समझौते की बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें