फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृतकियों के साथ डांस पर विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के बनरसी गांव में मुंडन कार्यक्रम में नतृकियों के डांस के दौरान विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष के लोगों ने प्रधान पति समेत चार लोगों को पीटा। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने डांस बंद कराया।
विज्ञापन

बनरसी गांव में राजाबाबू श्रीवास्तव के भतीजे का मुंडन व छेदन का कार्यक्रम था। नतृकियों का डांस हो रहा था। गांव का मोहित तिवारी स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगा। अभद्रता को लेकर आयोजक राजाबाबू तिवारी व श्यामबाबू पाल ने विरोध किया। तभी मोहित तिवारी गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। प्रधान पति विपिन तिवारी ने बताया कि विरोध करने पर मोहित तिवारी समेत चार लोग डंडों से मारपीट करने लगे। विपिन का आरोप है कि बीच-बचाव पर मोहित पक्ष ने मना किया। उन्हें और गांव के अंकित पांडेय, रजनी कुमार मिश्रा, श्यामबाबू पाल को हमला कर मारापीटा। बहुआ चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर मौके पर पहुंचे। आरोपी भाग निकले। पुलिस ने डांस बंद कराया। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें