फतेहपुर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर अस्ती के पास सांड कालका एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। उसके शरीर के चीथड़े ट्रेन के पहियों में फंस गए। इससे 45 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
दोपहर बार 4.10 बजे कालका फतेहपुर स्टेशन से कानपुर की ओर रवाना हुई। कुछ ही दूर पहुंचने पर अप लाइन पर आया एक सांड़ ट्रेन से टकरा गया। 4.15 बजे से पांच बजे तक कालका एक्सप्रेस अस्ती के पास अप लाइन पर खड़ी रही। आरपीएफ प्रभारी एके सिंह यादव ने बताया कि सांड़ के अवशेष साफ करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया है। इस बीच में कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।