पुलिस हिरासत में आरोपी हसन मोहम्मद उर्फ मोनू। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला का धर्म परिवर्तन कराने के बाद एक युवक ने निकाह कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा है।
एक गांव का रहने वाला हसन मोहम्मद उर्फ मोनू (22) पड़ोसी महिला को 17 मार्च को अपने साथ ले गया था। हसन मोहम्मद दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर मजदूरी करता है। पुलिस के मुताबिक महिला को ले जाने के बाद हसन मोहम्मद ने गाजियाबाद की एक मस्जिद में धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। उसके बाद गांव लेकर आ गया। महिला ने घर पहुंचकर पति को आप बीती बताई। सिके बाद युवक ने महिला के पति से दस हजार रुपये की मांग की। रुपये देने पर दोबारा धर्म परिवर्तन कराने की बात कही। पति से महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी हसन मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। निकाहनामा गाजियाबाद का मिला है। उसकी जांच की जाएगी।