फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सास-बहू की मौत

विज्ञापन
शिवकली की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे में सास और बहू की मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। एक परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार कोरी बुधवार को ससुराल बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दिलावलपुर गांव गया था। साले शिवराज की बाइक से सास शिवकली (65) को लेकर सुरेंद्र उसके मायके अमलिहापाल रामपुर थाना हथगाम घूमने गया था। अमलिहापाल में साले शिवराज की पत्नी पूनम (26) और बेटी शानू (3) पहले से मौजूद थीं। सुरेंद्र सास, पूनम और शानू को लेकर दिलावलपुर लौट रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर धर्मकांटा के पास बाइक में पीछे से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवकली की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से पूनम और शानू की हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया था। परिजनों ने मां व बेटी को एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। वहां पूनम ने दम तोड़ दिया। शिवराज हादसे में मां और पत्नी की मौत से बदहवास हो गया। शिवराज मजदूरी करता है। बाइक चालक सुरेंद्र हेलमेट लगाए था। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ट्रक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन

--

मर्च्यूरी हाउस में रोते बिलखते मृतका के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें