फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में तीन परीक्षार्थियों समेत नौ लोग घायल हुए। घायल परीक्षार्थियों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा निवासी रिचा देवी पुत्री राम सिंह यादव रामकिशोर इंटर कालेज में 12 वीं की छात्रा है। वह साइकिल से परीक्षा देने दोपहर को परीक्षा केंद्र आदर्श इंटर कालेज बहरामपुर जा रही थी। इसी कालेज के मोनू और साहिल निवासी सराय खालिस थाना असोथर भी इंटर कालेज के छात्र है। वह भी बहरामपुर परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। असोथर थाने के मीरपुर के पास बाइक सवारों ने छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। जिला अस्पताल से तीनों को रेफर किया गया।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार बैरमपुर गांव निवासी नेहा खातून पत्नी शानू बाइक से अपने मामू शब्बीर के साथ रिश्तेदार के घर दरवेशाबाद गांव गई थी। वह मंगलवार रात गांव बैरमपुर जा रही थी। मिल्किनखेड़ा गांव के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी। हादसे में शब्बीर, नेहा और उसका 4 वर्षीय पुत्र सनावर घायल हो गए। जोनिहा प्रतिनिधि के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी धर्म यादव भांजे विजय को लेकर शहर के एक नर्सिंग होम जा रहे थे। जोनिहा माइनर के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। धर्म यादव, विजय और दूसरी बाइक में सवार रफीक निवासी पतारा थाना घाटमपुर कानपुर घायल हुए।