फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
भीम सिंह यादव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र कोरवां निवासी अरकान (20) शुक्रवार रात भाई जैद को छोड़ने समीर के साथ रेलवे स्टेशन आया था। यहां से वापस जाते समय मलवां थाना क्षेत्र के रारा मंगतपुर गांव के पास बाइक सवार युवकों को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक रोड पर जा गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने अरकान को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल समीर को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। मृतक के पिता शेर बाबू खान मार्च्युरी हाउस में बदहवास दिखे। मृतक के चचेरे भाई कमाल अहमद ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लगा है। पुलिस को घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार जगतपुर गाड़ा गांव निवासी भीम सिंह यादव (27) गांव के अंकित यादव के ननिहाल बेला ककइयापर बाइक से जा रहे थे। छिवलहा रोड पर मथइयापुर के पास मवेशी सामने आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक भीम सिंह की मौत हो चुकी थी। घायल अंकित को जिला अस्पताल भेजा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। तीन साल पहले भीम सिंह के पिता की मौत हो चुकी है। उससे छोटा भाई अनुज और बहन आरती है। बेटे की मौत की खबर से मां हीरामनी बदहवास हो गई। भीम और अंकित मुंबई में ज्वैलरी की दुकान पर काम करते थे। करीब 12 दिन पहले मुंबई से लौटकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें