फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव की युवती का आरोप है कि खागा कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव निवासी भूपेंद्र ने शादी करने का वादा किया था। इसके बाद भूपेंद्र का घर आना-जाना हो गया था। उसके घर में दो अक्तूबर 2021 की दोपहर भूपेंद्र आया। उस वक्त परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। उसे अकेला देखकर भूपेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई थी। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। तब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की। विवेचक प्रभुनाथ यादव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें