फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति के सुरक्षा गार्डों का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मंडी समिति के सामने खड़े वाहन हटाने के विवाद में बुधवार रात चालकों ने सुरक्षा गार्डों की पिटाई कर दी। तीन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंडी समिति में रात को भाड़ा लेकर आने वाले वाहन रोड पर कतार से खड़े होते हैं। मंडी समिति गेट के सामने बुधवार रात कुछ वाहन खड़े थे। मंडी समिति के सुरक्षा गार्ड दयाशंकर और जगतपाल ने गेट के सामने से चालकों को वाहन हटाने के लिए कहा।
इसी बात पर विवाद हो गया। चालकों ने गार्डों की पिटाई कर दी। मारपीट में गार्ड दयाशंकर का सिर फट गया और जगतपाल को भी चोट आई।
मंडी निरीक्षक बृजेश सिंह गौर ने अजय सिंह निवासी राधानगर, सुल्ली निवासी तपस्वीनगर, छोटू और कुछ अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें