फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खाते से रुपये निकलने के मामले में बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के चौड़ाखेर निवासी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा हरदों शाखा में खाता है। उसके खाते से 16 अप्रैल की शाम 10 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। रुपये निकलने का मैसेज आने पर जानकारी हुई। वह दूसरे दिन बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक से लिखित शिकायत की।
शाखा प्रबंधक ने रुपये किसी सहज जन सेवा केंद्र से निकाले जाने के बारे में बताया। सूचना देने के बाद उसी दिन शाम को सात हजार रुपये फिर से निकाल लिए गए। जिससे वह परेशान हो गया। उसने आरोप लगाया कि रुपये शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों के सहयोग से हड़पे गए हैं।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों और खागा कोतवाली में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में 16 मई को खागा सीओ से भी शिकायत की गई थी। उसके बाद एसपी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें