खागा। घर में अकेली युवती पर पड़ोसी युवक ने तमंचा तानकर पहले धमकाया और फिर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को न बताने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई भी की। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस जांच कर रही है।
एक गांव की रहने वाली युवती सोमवार शाम घर में अकेली थी। वह मवेशियों को चारा देने के लिए गई तो तभी एक युवक आया और घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।
युवती का आरोप है कि वह चिल्लाती इससे पहले उसने तमंचा सटा दिया और हाथ से मुंह बंद कर दिया। फिर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। उसकी पिटाई भी की। घटना की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी तो वह कोतवाली आए।
मंगलवार की शाम तक युवती का मेडिकल भी नहीं हो सका। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।