फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल भगुतान को लेकर कृषि विभाग के कर्मचारियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिल भुगतान को लेकर कृषि विभाग के कर्मचारियों के बीच गुरुवार शाम मारपीट हो गई। मामले में एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरे ने अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

बिंदकी तहसील में कश्मीर सिंह यादव एसएमएस (विषय वास्तु विशेषज्ञ) के पद पर तैनात हैं। अमौली ब्लाक में आयोजित अटल जयंती कार्यक्रम का बिल भुगतान कराने कश्मीर सिंह विकास भवन स्थित कृषि रक्षा कार्यालय पहुंचे थे। जहां देवमई ब्लाक के उपसंभागीय कृषि रक्षा अधिकारी उमाशंकर पटेल से बिल भुगतान को लेकर विवाद हो गया।
दोनों के बीच मारपीट हुई। कश्मीर सिंह का आरोप है कि अमौली के संबंधित अधिकारी ने हलफनामा देकर उन्हें कार्यक्रम का भुगतान लाने को भेजा था। आरोप है कि कमीशन के चक्कर में उमाशंकर पटेल ने टरका दिया। उधर, उमाशंकर पटेल का आरोप है कि संबंधित अधिकारी को ही बिल का भुगतान किया जाता है। ऐसा कहने पर कश्मीर सिंह नाराज हो गए। उनके साथ मारपीट कर दी। मामले की उमाशंकर की ओर से उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

बृजेश सिंह ने बताया कि जिला कृषि रक्षा अधिकारी से मामले की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं कश्मीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की संबंधित विभाग से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें